‘दुल्हन जैसी भी मिले बस सास ऐसी मिले’, सास ने सिगरेट से किया दामाद का स्वागत

जब लड़की के पेरेंट्स अपनी बेटी के लिए रिश्ता ढूढ़ने जाते है तो लड़के के लिए के पैरेंट्स का एक ही प्रश्न होता है कि, ‘दारू-सिगरेट तो नहीं पीते’ फिर इस सवाल के पूछते ही ज्यादातर नौजवान मना ही कर देते हैं। लेकिन जब लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देखा तो वो शॉक्ड हो गए। दरअसल इस वीडियो में एक महिला दूल्हे को सिगरेट पिलाते हुए नजर आ रही है। दरअसल आप देख सकते हैं कि दूल्हा आराम से बैठा हुआ है और दुल्हन के माता पिता यानी कि दूल्हे के सास ससुर भी मौजूद है। दूल्हे की सास एक सिगरेट लेकर आता है और दूल्हे के मुंह में लगा देती है फिर उसके बाद सिगरेट के जला देती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Joohi K Patel (@joohiie)

आपको बता दें कि यह एक रिवाज है जो कि दक्षिण गुजरात के कुछ गांवों में मनाई जाती है। बता दें कि अधिकतर लोग इस रस्म को देखकर शॉक्ड है। इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने कमेंट्स कर कहा है कि, ‘दुल्हन जैसी भी मिले लेकिन सास ऐसी ही मिलनी चाहिए’ इस वीडियो को फूड ब्लॉगर जूही (@joohiie) ने 7 फरवरी को पोस्ट किया था।

Read also:-  कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ के ट्रेलर से जगमगाया बुर्ज खलीफा, इससे पहले दिखाया गया था ‘पठान’ का ट्रेलर

साथ ही उन्होंने  कैप्शन में लिखा है कि,  “अभी-अभी शादी की एक नई परंपरा देखी, जिसमें होने वाली सास दूल्हे का स्वागत मिठाई के साथ बीड़ी और पान के साथ करती है” इस इंस्टाग्राम रील को अब तक 1 लाख 46 हजार लाइक्स और 52 लाख व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही कई यूजर्स ने इस नीजियो को लेकर कमेंट्स भी किये हैं। एक यूजर्स ने लिखा है कि, “दुल्हन जैसी भी मिले बस सास ऐसी मिले” वहीं एक यूजर ने इसे सिगरेट फूंकाई की रस्म कह दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *