रामानंद सागर की रामायण 3 जुलाई से टीवी पर फिर होगी प्रसारित,जानिए वजह

(अजय पाल) –करोड़ों रुपये के बजट वाली फिल्म आदिपुरुष रिलीज होते ही विवादों में घिर गयी।आदिपुरुष मूवी को सबसे अधिक विवादों का सामना  रामायण के किरदारों व डायलॉग को लेकर झेलना पडा। फिल्म की तस्वीरे व वीडियो वायरल होते ही जगह जगह फिल्म को विवादों का सामना करना पडा।

फिर से प्रसारित होगी रामायण- आदिपुरुष  मूवी के  खराब प्रदर्शन के कारण लोगों की रुचि रामानंद सागर के लोकप्रिय हिंदी टीवी शो रामायण की तरफ बढ़ी है। जिसको लेकर हाल में  शेमारू टीवी ने घोषणा की है कि चैनल पर पौराणिक शो रामायण 3 जुलाई से फिर से प्रसारित किया जाएगा । 80 के दशक के टीवी शो रामायण  में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने राम और सीता की मुख्य भूमिकाएँ निभाईं  व सुनील लाहिड़ी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी।

कहां देख सकेगे रामायण –  रामानंद सागर की निर्देशित ‘रामायण’ को आप 3 जुलाई 2023 से शेमारू टीवी (Shemaroo TV) पर शुरू से  टेलीकास्ट किया जाएगा । रामायण को आप  सोमवार से शनिवार तक शाम को 7 बजे देख सकते हैं।

Read also-छात्र को सिगरेट पीता देख टीचर का चढ़ा पारा, स्कूल ले जाकर बेल्ट से इतना मारा कि चली गई जान

 मेकर्स ने सस्ती कीं टिकटें –  रामानंद सागर के बेटे ने उठाए फिल्म आदिपुरुष  पर सवाल।आदिपुरुष मूवी को देशभर में खासा विरोध देखने को मिला ,विरोध के असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिला । प्राप्त जानकारी के अनुसार मेकर्स ने फिल्म की कमाई को बढ़ाने के लिए टिकट भी आधा कर दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *