‘इंडिया’ में सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला समन्वय समिति लेगी- राघव चड्ढा

Raghav Chadha- आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि ‘इंडिया’ में सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला समन्वय समिति लेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन का एजेंडा क्या होगा, इसे लोगों तक कैसे पहुंचाना है और चुनाव अभियान कैसे आयोजित किया जाएगा, इन सबका फैसला भी समन्वय समिति करेगी। आपको बता दे कि नई दिल्ली में शरद पवार के आवास पर बुधवार को ‘इंडिया’ की समन्वय समिति की बैठक होनी है..Raghav Chadha

Read also –इंदौर: भगवान गणेश की चांदी की मूर्तियों की मांग बढ़ी

राघव चड्ढा ने कहा, “अगर राजनेता और लोग ‘इंडिया’ को सफल बनाना चाहते हैं तो उन्हें तीन चीजें छोड़नी होंगी। मन भेद, मतभेद और महत्वाकांक्षा। ‘इंडिया’ तभी सफल होगा जब हम राजनैतिक रूप से इन तीन चीजों का त्याग करेंगे।” उन्होंने कहा, “सीट बंटवारे पर जो भी राजनेता अपनी राय रखना चाहते हैं वे रख सकते हैं लेकिन समन्वय समिति ही तय करेगी कि राज्यों में सीटें कैसे बांटी जाएंगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *