महंत राम सुंदर का फायदा पहुंचाने के बीजेपी के आरोपों में कोई दम नहीं – भूपेश बघेल

छतीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महंत रामसुंदर दास जी पहले भी विधायक अलग -अलग विधानसभा में रहे है जहां से निवास करते है वहां से उनको दिया गया है टिकट, भारतीय जनता पार्टी में भारी भौखलाहट है और जहां एक तरफ अरुण वही दूसरी तरफ रमण सिंह वही तीसरी तरफ बृजमोहन अग्रवाल बुरी तरीके से घिर गये है कांग्रेस की सूची में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को महंत रामसुंदर दास को फायदा पहुंचाने के बीजेपी के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वो पहले कई बार विधायक रहे हैं। इस बार उन्हें अपने निवास की सीट से टिकट मिला है।

Read also – Navratri: गोलगप्पे के भीतर विराजमान हुई मां दुर्गा, पानी पूरी से बना माता रानी का ऐसा भव्य पंडाल

नारायणपुर और दंतेवाड़ा में रैलियों से पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि महंत रामसुंदर दास पहले भी कई सीटों से विधायक रहे हैं। इस बार उन्हें उनके गृह क्षेत्र से टिकट दिया गया है। इसलिए बीजेपी में घबराहट हो रही है।अगले महीने होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की 53 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में हर वर्ग के प्रत्याशी हैउन्होंने कहा कि अब तक घोषित 83 उम्मीदवारों (90 में से) में से 14 महिलाएं हैं और 32 नए चेहरे हैं। रायपुर के प्रसिद्ध दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास को रायपुर दक्षिण सीट से मैदान में उतारा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *