प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से बात की

(प्रदीप कुमार):1 .प्रधानमंत्री ने गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया
2.प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की
3.प्रधानमंत्री ने इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की दीर्घकालिक और सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया
4.राष्ट्रपति अब्बास ने प्रधानमंत्री को भारत के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और भारत के दृष्टिकोण की सराहना की।प्रधानमंत्री ने कहा, भारत फिलिस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा
5.प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महामहिम श्री महमूद अब्बास से आज टेलीफोन पर बातचीत की।
6.प्रधानमंत्री ने गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों के मारे जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया।
7.भारत और इस क्षेत्र के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की।उन्होंने इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की दीर्घकालिक और सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया।
8.राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने स्थिति के बारे में अपना आकलन साझा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को भारत के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और भारत के दृष्टिकोण की सराहना की।
9.प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत फिलिस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा।
10.दोनों नेता संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *