केरल ब्लास्ट: आरोपी को मेडिकल के लिए लाया गया

kerala blast– केरल के एर्नाकुलम जिले में रविवार को किए गए ब्लास्ट के मुख्य आरोपित को मेडिकल के लिए लाया गया है। रविवार को कलामासेरी में ईसाई समुदाय की प्रार्थना सभा में किए गए ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में जिस शख्स ने ब्लास्ट की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए ली थी, उसने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया।..kerala blast

ईसाइयों के ‘यहोवा के साक्षी’ संप्रदाय का सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने रविवार सुबह हुए विस्फोटों की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश पोस्ट किया था।

Read also- फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी करने के लिए पाकिस्तान गई अंजू भारत लौटेगी

कई टीवी चैनलों पर प्रसारित वीडियो में खुद की पहचान मार्टिन के रूप में बताते हुए व्यक्ति ने दावा किया था कि उसने विस्फोट इसलिए किए क्योंकि संगठन की शिक्षाएं ‘देश के लिए सही नहीं’ हैं।

source- PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *