एलएसी पर स्थिति नियंत्रण में है – जनरल राणा प्रताप कलिता

 Rana pratap kalita- पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता ने शनिवार को कहा कि एलएसी के साथ ट्रांजिशनल क्षेत्रों में स्थिति काबू में है राणा प्रताप कलिता ने पड़ोसी देश भूटान में एलएसी पर चीन की तरफ से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रखने को लेकर कहा कि जहां तक ​​हमारे अपने राष्ट्रीय हित सुरक्षा और क्षेत्र का सवाल है ट्रांजिशनल क्षेत्रों में स्थिति हमारे काबू में है।

मणिपुर के हालात पर राणा प्रताप कलिता ने कहा कि सेना ने प्रशासन के साथ तालमेल और काम करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि छिटपुट हिंसा की कुछ घटनाएं हो रही हैं लेकिन उनका ध्यान हिंसा को कम करने पर है।

Read also –संसद सुरक्षा में हुई चूक के पीछे सबसे बड़ा कारण बेरोजगारी और महंगाई : राहुल गांधी

राणा प्रताप कलिता कोलकाता में पूर्वी कमान सेना मुख्यालय में विजय दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे।1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की जीत की याद में हर साल 16 दिसंबर को पूरे देश में विजय दिवस मनाया जाता है।

पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता  ने कहा कि जहां तक ​​हमारे अपने राष्ट्रीय हित सुरक्षा और क्षेत्र का सवाल है, ट्रांजिशनल क्षेत्रों में स्थिति हमारे नियंत्रण में है। आप सभी मणिपुर की स्थिति से अवगत हैं। हमें मदद के लिए बुलाया गया था और हमने प्रशासन के साथ तालमेल और काम करने की कोशिश की। हम स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम हैं। छिटपुट हिंसा की कुछ घटनाएं हो रही हैं और हमारा ध्यान उन्हें कम करने पर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *