दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले आवेश खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया

Avesh Khan IND vs SA- भारत ने केपटाउन में दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए अपने तेज आक्रमण को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आवेश खान को टीम में शामिल किया।पहले टेस्ट में मेजबान दक्षिण अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा था।गुरुवार को खेले गए पहले टेस्ट में भारत पारी और 32 रन से हार गया और मैच तीन दिन में ही खत्म हो गया।दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मोहम्मद शमी से रिपलेस किया गया।

मैच के दौरान शमी चोटिल हो गए थे जिस वजह से बीसीसीआई मेडिकल टीम उन्हें दो टेस्ट से में नहीं खेलने की सलाह दी।बोर्ड ने विज्ञप्ति में कहा, “मैन सलेक्शन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में तीन से सात जनवरी 2024 तक खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए मोहम्मद शमी की जगह पर आवेश खान को टीम में शामिल किया है।27 साल के युवा गेंदबाज आवेश ने अब तक 38 फर्स्ट क्लास गेम्स में 22.65 की औसत से 149 विकेट लिए हैं।

Read also – JDU अध्यक्ष पद से ललन सिंह का इस्तीफा, अब नीतीश कुमार संभालेंगे पार्टी की कमान

वे टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत के जीत का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने छह विकेट लिए थे।आवेश अभी बेनोनी में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय दौरे के मैच में भारत-ए टीम का प्रतिनिधित्व करने में व्यस्त हैं।उन्होंने 23.3-5-54-5 के साथ मेजबान टीम को पहली पारी में 263 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका में मेहमान टीम की सबसे बुरी हार में से एक के बाद दूसरे गेंदबाजों के खराब परफॉर्मेंस पर अफसोस जताया।भारत टेस्ट में चार सीम विकल्पों के साथ बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर के साथ उतर था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *