रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, कुबेर टीले में पूजन, शिव मंदिर के दर्शन, जानें PM मोदी के अयोध्या दौरे का पूरा शेड्यूल

(प्रदीप कु्मार )-अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उद्घाटन समारोह की भव्य तैयारियां की गई है। कल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अति विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में मुख्य कार्यक्रम होगा।अयोध्या में राम मंदिर रामलीला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या नगरी सज-धज कर तैयार है मंदिर के शिखर समेत पूरे परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित किया गया है। अयोध्या में अति विशिष्ट मेहमानों का आगमन जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अति विशिष्ट लोगों की मौजूदगी में कल 22 जनवरी को भव्य श्री राम मंदिर उद्घाटन समारोह होगा। इसके लिए अयोध्या में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं रामलीला के 90 भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अंतिम चरण में आज रामलाल राजाधिराज के रूप में प्रवेश कर चुके हैं आम श्रद्धालु के लिए 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन कार्यक्रम शुरू होगा।

Read also – दिल्ली एम्स में नहीं बंद होगी ओपीडी सेवाएं, राम लला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह पर छुट्टी देने के आदेश को वापस लिया

प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी के बीच आज अयोध्या में भव्य शोभायात्रा निकाली गई है शोभायात्रा में भगवान श्री राम सीता और लक्ष्मण किरदार निभा रहे कलाकारों को देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह नजर आया है प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजनीतिक जगत और फिल्म जगत से जुड़े लोगों का पहुंचना जारी है।22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुबह 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ बजाई जाएगी।

विभिन्न राज्यों से आए कलाकार 50 से ज्यादा वाद्ययंत्र बजाएंगे। यह कार्यक्रम 2 घंटे चलेगा।कल 7 हजार से ज्यादा हस्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जमावड़ा रहेगा।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शेड्यूल के मुताबिक सुबह 10 बजे- मंगल ध्वनि कार्यक्रम शुरू होगा।सुबह करीब 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे वही सुबह 11 बजे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों का आगमन होगा।सुबह 11.30 से 12.30 बजे गर्भ गृह में पूजा पाठ कार्यक्रम होगा।जबकि दोपहर 12.30 बजे से मुख्य अतिथियों का भाषण होगा।दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक अतिथि रामलला के दर्शन कर सकेंगेवही दोपहर करीब  2:15 बजे पीएम मोदी कुबेर टीला पर शिव मंदिर में पूजा करेंगे

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *