अयोध्या: जगदगुरू रामभद्राचार्य के कैंप में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए

सोमवार सुबह अयोध्या के जगद्गुरु रामभद्राचार्य कैंप में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। यहां राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 1008 ‘यज्ञ’ किया जा रहा है।अयोध्या भगवान राम के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नए राम मंदिर में भगवान श्रीराम लला के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12:20 बजे शुरू होगा और एक बजे तक चलेगा। इसके बाद प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सप्ताह भर का अनुष्ठान चल रहा है, जिसकी शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी. आज अनुष्ठान का 5वां दिन है. 20 जनवरी को शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास का अनुष्ठान होगा. इसमें भगवान को पुष्प, फल और शकर चढ़ाया जाएगा और वैदिक मंत्रोचारण के साथ उनका आह्वान किया जाएगा.

Read also –प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

कल के अनुष्ठान में नख से शिखा तक शक्ति का संचार करने के लिए मंत्रोचारण होगा. इसके बाद श्री विग्रह का महाअभिषेक किया जाएगा.आखिरी में 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू होगा, जिसमें सोने की सिलासा से भगवान के नयन खोले जाएंगे. इसके साथ ही सप्ताहभर का अनुष्ठान समाप्त हो जाएगा.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *