महाकुंभ के लिए यूपी सरकार के 2500 करोड़ रुपये के बजट का साधु-संतों ने स्वागत किया

UP Budget 2024- उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे आगे बढ़ाने पर खास जोर दिया है। महाकुंभ 2500 करोड़ के बजट से होगा। इसमें दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसे लेकर साधु-संत भी खुश दिख रहे हैं

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा किमहाकुंभ 2025 के आयोजन के लिए नगर विकास विभाग को 2500 करोड़ और संस्कृति विभाग को 100 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

खास बात ये है कि योगी सरकार के बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश की गई है। प्रदेश के कई शहरों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।संत समुदाय ने योगी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।संतों का कहना है कि प्रदेश सरकार का ये कदम महाकुंभ को और भव्य और ऐतिहासिक बनाएगा।

Read also – भारत के कई राज्यों में बढ़ी ठिठुरन, इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

महाराजहंत शिवयोगी मौनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के सतत प्रयास से पूरे उत्तर भारत के धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार उनका जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण चल रहा है। उसी तरीके से भारत सरकार कुंभ को भी ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिए हईं है। जिससे माननीय प्रधानमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा के प्रथम सत्र में 100 करोड़ रुपये दिया है। और अभी बहुत सारी व्यवस्थाएं सरकार की ओर से करना है। निश्चित रूप से जो शुरुआती लक्षण है वो ऐसा कदम है जो आने वाले कुंभ की दिव्यता और भव्यता के लिए एक ऐसी रेखा खींचेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *