दिल्ली – सेंट्रल जिले की थाना पटेल नगर ने स्कूटी छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

(अजित सिंह) – Delhi crime news – दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत आने वाले थाना पटेल नगर के स्टाफ ने एक स्कूटी छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरी की स्कूटी, एक छीना हुआ मोबाइल और एक पर्स बरामद किया है.
पुलिस के मुताबिक, 4 फरवरी को थाना पटेल नगर में मामला दर्ज कराया गया था कि महिला सुबह करीब 7:20 बजे बैंक के एटीएम के पास पहुंची थी, तभी एक लड़का स्कूटी नंबर DL10SG7502 पर आया और उसका नेवी ब्लू बैग छीनकर भाग गया. बैग में आईफोन 11, आईडी कार्ड और 800 रुपये नकद थे.
इस मामले में एक टीम का गठन किया गया, पटेल नगर, मध्य जिला, जिसमें SHO/पटेल नगर की देखरेख और समग्र पर्यवेक्षण के तहत SI नीरज चौधरी, ASI सुरेंद्र, HC जसवीर, Ct मंगल और Ct सौरभ शामिल हैं। इस संबंध में मामले को सुलझाने और आरोपी व्यक्तियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए अनिल कुमार/एसीपी पटेल नगर, सेंट्रल की टीम गठित की गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

Read also – सीएम केजरीवाल के निजी सचिव और AAP से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध का पीछा किया और उसे 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई. उसके पास से छीना गया पर्स, मोबाइल और चोरी की स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में उसने दो और चोरी के दोपहिया वाहनों के बारे में बताया, जिन्हें उसके बताए स्थान से बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *