India Alliance: UP में अखिलेश यादव ने दिया नारा- ” अस्सी हराओ-भाजपा हटाओ “

India Alliance: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सपा और कांग्रेस के बीच INDIA गठबंधन में सीटों का बंटवारा गया है। एक बार फिर यूपी में अखिलेश और राहुल की जोड़ी BJP से मुकाबला करने को तैयार है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नारा दिया है कि ” अस्सी हराओ-भाजपा हटाओ “।

यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच INDIA गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो चुका है और अब दोनों दल एकसाथ मिलकर राज्य की 80 लोकसभा सीटों पर NDA का मुकाबला करेंगे। इस गठबंधन के तहत सपा 63 और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मगर बड़ी बात ये है कि इन दोनों दलों के साथ होने के बाद भी ये चुनावी जंग आसान नहीं होने वाली, क्योंकि प्रदेश में वर्तमान समय में बीजेपी की दमदार योगी सरकार है और पीएम मोदी खुद आगामी चुनाव में 400 पार का नारा लगवा रहे हैं। सियासी नजरिए से देखा जाए तो INDIA गठबंधन का सीधा मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है। वहीं अब आगे ये देखना है कि सियासत की इस जंग में किसका नफा होता है और किसे नुकसान ?

Read Also: Lok Sabha Election 2024: सपा के बाद कांग्रेस की AAP से भी डील लगभग तय, दिल्ली में बन गई सहमति 

UP में अखिलेश यादव का नारा- ” अस्सी हराओ-भाजपा हटाओ “

INDIA गठबंधन में कांग्रेस और सपा में सीटों के बंटवारे के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि “सौहार्दपूर्ण गठबंधन की सबको बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ!
– बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का संविधान बचाने के लिए;
– लोहिया जी के संख्यानुपातिक हिस्सेदारी के सिद्धांत को अमल में लाने के लिए;
– समाजवादी मूल्यों को सक्रिय करके बराबरी लाने के लिए;
– 90% पीडीए को उनका हक़ दिलवाने के लिए और
– देश की तरक़्क़ी के लिए… एक हो जाएं। #PDA_हराएगा_NDA #अस्सी_हराओ_भाजपा_हटाओ ”

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *