26 साल पहले भी खेला गया क्रॉस वोटिंग का खेला, जिसने तोड़ दी थी कांग्रेस

himachal-political-crisis

Himachal Political Crisis- हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ बड़ा ‘खेला’ हो गया. बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की इकलौती सीट पर मंगलवार को जीत हासिल की. जीत को बाद महाजन ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को फेल बताया.

आपको बता दे कि राज्यसभा में क्रॉस वोटिग होना नई बात नही हैं . क्रॉस वोटिग पहले भी हो चुकी हैं. क्रॉस वोटिंग का मामला 1998 के राज्यसभा चुनाव में हुआ था. 1998 के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार अपनी ही पार्टी के विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से हार गया था. यह कहा जाता हैं कि इसी घटना की कारण शरद पवार ने कांग्रेस से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी.

Read also – Lok Sabha Elections 2024: विकास और जनजातीय अधिकारों की चिंताओं के बीच ईस्ट त्रिपुरा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव की तैयारी

क्या हुआ था 1998 के चुनाव में?

कांग्रेस ने 1998 के महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव में नजमा हेपतुल्ला और राम प्रधान को उम्मीदवार बनाया था. और विधानसभा में सख्याबल के आधार पर पार्टी यें दोनो सीटे जीत सकती थी.वही BJP ने प्रमोद महाजन जबकि शिवसेना ने सतीश प्रधान और प्रीतीश नदी को उम्मीदवार बनाया.इसके अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश कलमाड़ी और विजय भी थे.और सुरेश कलमाड़ी और दर्डा सहित अन्य जीत गए थे.

कांग्रेस के राम प्रधान की हार हुई. इस हार का जिम्मेदार शरद पवार को ठहराया गया. कांग्रेस के एक वर्ग का कहना है कि पवार राज्यसभा चुनाव में राम के विरोध में थे. इसी मामले को लेकर 11 विधायकों और शरद पवार के सहयोगियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया.1999 में विधानसभा चुनाव का टिकट शरद पवार और उनके करीबी नेताओं को नही मिला.

Read also – Maharashtra: झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, दुकानें जलकर राख, इतने लोगों की हुई मौत…

20 साल बाद किया था ये खुलासा

2018 में एक इंटरव्यू में शरद पवार ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने को लेकर खुलासा किया था. उन्होंने कहा था कि उन्होंने कांग्रेस इसलिए छोड़ी थी क्योंकि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहती थीं. उन्होंने कहा था कि उस समय मैं या मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे सही उम्मीदवार थे. मैं घर पर था तब मुझे मीडिया से पता चला कि सोनिया गांधी ने दावा पेश कर दिया है. उसी समय मैंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला ले लिया था..

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *