आज के युवा समान अवसर हासिल करने में सक्षम हैं- जगदीप धनखड़

Today's youth are capable of achieving equal opportunities - Jagdeep Dhankhar

Jagdeep Dhankhar- उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar)ने गुरुवार को कहा कि आज देश के युवा संरक्षण, पक्षपात और भाई-भतीजावाद के दुःस्वप्न से अलग होकर पहले की तरह बराबरी हासिल करने में सक्षम हैं.धनखड़ ने चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में युवाओं से कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि एक ऐसे सक्षम ईकोसिस्टम में रह रहे हैं जहां वे अपने टैलेंट को जाहिर कर सकते हैं और उसे विस्तार दे सकते हैं.

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि पहले ये ईकोसिस्टम मौजूद नहीं था।कार्यक्रम में पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री भी मौजूद थे.उप-राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाएं के जरिये सरकारी पद पाने से इतर दूसरे मौकों की तलाश करने के बारे में जरूर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल ये अवसर आसानी से उपलब्ध हैं.

Read also – International Women’s Day: महिलाएं देश की इकोनॉमिक ग्रोथ में अहम रोल निभा रही हैं-वैशाली मिश्रा

धनखड़ ने युवाओं को सलाह दी कि वे संदेह और असुरक्षा की भावनाओं को दूर करें और इसके बजाय महान विचारों को सहेजने के लिए अपने दिमाग का इस्तेमाल करें. उपराष्ट्रपति ने छात्रों को नकारात्मकता को दूर करने और बिना किसी डर के अच्छे विचारों को अमल में लाने की अहमियत पर जोर दिया.

धनखड़ ने आगे कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि आप एक सक्षम ईकोसिस्टम में रह रहे हैं जहां आप अपनी प्रतिभा को उजागर और विस्तारित कर सकते हैं और अपनी आकांक्षाओं को महसूस कर सकते हैं. एक ईकोसिस्टम जो तब उपलब्ध नहीं था जब हम छात्र थे। वर्तमान छात्र वर्ग में उनके लिए बहुत ही बेहतर ईकोसिस्टम उपलब्ध है। सकारात्मक शासन और नीतिगत पहलों की सीरीज के परिणामस्वरूप, मेरे युवा मित्रों ,आप उस बड़े क्षेत्र में छलांग लगाएंगे जो नए मौके देता है.

Read also- MP में फिल्म ‘आर्टिकल 370’ हुई टैक्स फ्री, CM मोहन यादव ने किया ऐलान, जमकर की तारीफ

आज, राष्ट्र के युवा सक्षम हैं, जैसा पहले कभी नहीं था, संरक्षण, पक्षपात और भाई-भतीजावाद के दुःस्वप्न से अलग स्तर पर हैं। आपको समान अवसर के महत्व का एहसास तभी होता है जब आपको वंचित कर दिया जाता है। मैंने और मेरी पीढ़ी ने इसे देखा है। हमने देखा है कि संरक्षण का क्या अर्थ है, पक्षपात का क्या अर्थ है। आप भाग्यशाली हैं कि आप ऐसे समय में रह रहे हैं जब आपके पास समान अवसर उपलब्ध हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *