Ghazipur Bus Accident- गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,10 की मौत,कई लोग आग में झूलसे

ghazipur news , today ghazipur news , ghazipur bus accident , ghazipur ht line wire fall on bus , several dead in ghazipur

Ghazipur Bus Accident- उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिलें में एक बड़ा ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हैं. यात्रियों से भरी बस के ऊपर हाईटेंशन की तार गिरने से आग लग गई. आशंका जताई जा रही है कि बस मे सवार 10 लोगों की मौत हो गई हैं और कई लोग झुलस गए हैं .सभी लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया पूरी घटना मरदह थाना क्षेत्र के महाहर धाम के पास की है.

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस में बाराती हुए थे. हालांकि, यह बस कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी,. अभी एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक बच्चे को बचाया जा सका है. बस में कई लोग शामिल थे. कहा जा रहा है कि अभी तक 10 लोगों के मौत की खबर है. यह भी बताया जा रहा है कि बस में करीब 38 लोग थे.

Read also – सुप्रीम कोर्ट ने DU के EX प्रोफेसर साईबाबा को रिहा करने के आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार

इस मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए.मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।सूत्रों के अनुसार सभी दुल्हन पक्ष की तरफ से थे जो शादी के लिए जा रहे थे. कहा यह भी जा रहा है कि दुल्हन भी उसी बस में थी.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *