हरियाणा के CM मनोहर लाल ने मंत्रियों के साथ दिया सामूहिक इस्तीफा

Haryana CM Manohar Lal tenders collective resignation along with ministers

CM Manohar Lal – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी यानी जजपा का गठबंधन टूट गया है। हालांकि अभी इसका ऐलान होना बाकी है। ऐसा माना जा रहा है कि जजपा हरियाणा में1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही हैं. जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभा 10 सीटों पर खुद लडनें के पक्ष में हैं.

हरियाणा के पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर नें दावा किया है कि मनोहर लाल खट्टर फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोहर लाल खट्टर शाम 5 बजे फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

Read also  – होली से पहले रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा,PM दिखाएंगे 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंड़ी

सूत्रों के अनुसार  बीजेपी ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। इस वक्त 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 41 विधायक जबकि जेजेपी के पास 10 हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल और हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *