CAA: विपक्ष सीएए के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहा है-दुष्यंत गौतम

CAA: Opposition is doing politics of polarization in the name of CAA - Dushyant Gautam

CAA: केंद्र सरकार ने सोमवार 11 मार्च को अधिसूचना जारी कर पूरे देश में सीएए (CAA) यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू कर दिया। इस पर बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम ने कहा कि विपक्ष सीएए के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहा है।

Read Also: हरियाणा के CM मनोहर लाल ने मंत्रियों के साथ दिया सामूहिक इस्तीफा

दुष्यंत गौतम ने कहा…

दुष्यंत गौतम का कहना है कि सीएए लागू होने से सबको फायदा हो रहा है। अल्पसंख्यक है, ईसाई है, बौद्ध है सभी लोग हैं, अन्य देशों में जो अल्पसंख्यक हैं। उन्हें (विपक्ष) पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से क्या प्यार है? उन्हें वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को नागरिकता देने में समस्या क्यों है? तो मुझे लगता है वे ध्रुवीकरण और आपत्ति जताने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वे (विपक्ष) चाहते तो इस मुद्दे को संसद में उठा सकते थे। आपने वोट दिया तभी ये पारित हुआ है।

Read Also: होली से पहले रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा,PM दिखाएंगे 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंड़ी

सीएए नागरिकता देगा, छीनेगा नहीं-दुष्यंत गौतम 

इस पर दुष्यंत गौतम प्रश्न पूछा गया कि क्या एनआरसी भारत को हिंदू राष्ट्र बना देगा ? तो गौतम ने कहा कि सीएए नागरिकता देगा, छीनेगा नहीं।गौतम ने कहा कि विपक्ष की प्राथमिकता देश नहीं बल्कि मुस्लिम वोट पाना है। वे धर्म आधारित राजनीति करना चाहते हैं। धर्म के बारे में कोई मुद्दा नहीं है। गैर-बीजेपी शासित राज्य राजनीति कर रहे हैं क्योंकि उन्हें मुस्लिम वोट चाहिए। राज्यों में केंद्र के नियम लागू होने चाहिए। देश उनकी प्राथमिकता में नहीं है। मुझे लगता है कि ये चुनाव तक चलता रहेगा और बाद में सभी समर्थन करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *