No Smoking Day- धूम्रपान को खत्म करने की तैयारी में है ये देश

No Smoking Day- हर साल मार्च महीने के दूसरे बुधवार को धूम्रपान विषेध दिवस यानी ‘नो स्मोकिंग डे’ (No Smoking Day) मनाया जाता हैं . इस साल ‘नो स्मोकिंग डे’ 13 मार्च को हैं.इस दिन धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को बताना और धूम्रपान छोड़नें के लिए लोगों को सचेंत किया जाता हैं.धूम्रपान के बारे में बताना और छोड़ने की की प्रेरित करने के लिए धूम्रपान दिवस यानी ‘नो स्मोकिंग डे’ मनाया जाता हैं. आपको बता दे कि इस दिन कई स्थानों पर धूम्रपान छोड़ने के लिए अभियान और कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

WHO रिपोर्ट के अनुसार हर साल धूम्रपान से करीब 80 लाख लोगों की जान चली जाती हैं वही 13 लाख लोग ऐसे भी हैं जो स्मोकिंग नही करते हैं लेकिन सेकंड हैंड यानी धुएं के संर्पक में आने से उनकी सेहत खराब हो जाती हैं. स्मोकिंग के खतरे को ध्यान में रखकर कई देशों ने अपने यहां कड़े कानून पास किए हैं. आइए जानते हैं उन शीर्ष देशों के बारे में जहां धूम्रपान को लेकर सख्त कानून हैं.

Read also –अमेरिकी सांसद का बड़ा दावा,’नरेंद्र मोदी लोकप्रिय नेता, फिर बनेंगे भारत के PM’

*आयरलैंड
आयरलैंड विश्व का एक ऐसा देश हैं जिसने पर इंडोर स्मोकिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी. ये केवल ऑफिस तक सीमित नहीं था. कानून के दायरे में रेस्तरां और मनोरंजन स्थल भी आते थे. शुरूआत में कानून को लेकर आयरलैंड सरकार की आलोचना हुई.लेकिन इसके फायदे देखकर दुनियाभर के देशों ने इन नीतियों का अनुकरण किया है.

*पुर्तगाल
पुर्तगाल का लक्ष्य 2040 तक ‘धूम्रपान-मुक्त पीढ़ी’ बनाना है. पिछले साल वहां की संसद में एक बिल पेश किया गया था जिसके कानून बनने के बाद स्कूलों, विश्वविद्यालयों, अस्पतालों या खेल स्थलों जैसे पब्लिक बिल्डिंग, रेस्तरां और बार के बाहर स्मोकिंग पर बैन लग जाएगा. कानून के तहत 2025 से, केवल लाइसेंस वाले हवाई अड्डे की दुकानों को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने की अनुमति दी जाएगी. वेंडिंग मशीन, बार, रेस्तरां और पेट्रोल स्टेशनों को अब इन्हें बेचने की अनुमति नहीं होगी.

*कनाडा
कनाडा का लक्ष्य है कि 2035 तक देश में तंबाकू का इस्तेमाल 5% से कम हो जाए. इसे बचने के लिए कनाडाई सरकार अलग-अलग तरह की योजना पर विचार कर रही है. कनाडा पहला देश होगा जो सिगरेट पर चेतावनी छापना शुरू करेगा जो अप्रैल 2025 तक सभी आकार की सिगरेटों पर ये चेतावनी लिखा होना अनिवार्य होगा.

Read also –परिणीति -प्रियंका की बहन मीरा ने रचाई शादी, सामने आई फोटो

*यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम में PM ऋषि सुनक एक नए कानून पेश करने पर विचार कर रहे हैं जो 1 जनवरी, 2009 के बाद पैदा हुए व्यक्तियों को इंग्लैंड में सिगरेट खरीदने से रोकेगा. इस साल पैदा हुए व्यक्ति को सिगरेट या तंबाकू बेचना गैर-कानूनी होगा.सरकार का माना है कि 2040 तक धूम्रपान लगभग पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *