Rajasthan Road Accident : राजस्थान में दर्दनाक हादसा,वैन और ट्रक की हुई भिडंत, 9 लोगों की मौत

accident, car accident, road accident news jhalawar, accident truck, accident live, car accidents, accident today, rajasthan accident, Tragic accident, Jhalawar, Rajasthan, collision, van, truck, trolley, people died, एक्सीडेंट, राजस्थान में बड़ा हादसा, शादी समारोह से लौटते समय हादसा, मौत, दुर्घटना, झालावाड़ की न्यूज, झालावाड़ एक्सीडेंट, Accident, Big accident in Rajasthan, Accident while returning from wedding ceremony, Death, Accident, News of Jhalawar, Jhalawar Accident

Rajasthan Road Accident- राजस्थान के झालावाड़ से बड़ा हादसा सामने (Rajasthan Road Accident) आया हैं जहां वैन और ट्रक की भंयकर टक्कर हो गई. इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई. हादसा होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने कहना है कि हादसे में जिन लोगों की जान चली गई ,वे मध्यप्रदेश से आ रहे थे. फिलहाल शव कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं.

Read also- Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू ने YSRCP के घोषणापत्र को बताया ‘नकली नवरत्नालु’

झालावाड़ की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि ये हादसा सुबह दो बजकर 45 मिनट पर एकलेरा गांव के पास हुआ। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे झालावाड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है मृतकों की उम्र 18 से 30 साल के बीच थी।यहां तेज रफ्तार मारुति वैन और ट्रक-ट्रॉला के बीच जोरदार भिड़ंत हुई.

Read also- Cancer: गर्मी के कारण हो सकता है कैंसर, इन लोगों को होता है ज्यादा खतरा…

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे का शिकार हुए लोग मध्य प्रदेश से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. जब ये लोग झालावाड़ में नेशनल हाइवे पर अकलेरा के पास पहुंचे, तभी ये भीषण हादसा हो गया.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *