Agneepath Protest: उग्र प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार का ऐलान, अग्निवीरों को दिया जाएगा 10 फीसदी आरक्षण

Agneepath Protest live update : उग्र प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार का ऐलान, | live,

Agneepath Protest: देशभर में पिछले चार दिनों से लगातार केंद्र सरकार की नई आर्मी स्कीम ‘अग्निपथ’ के खिलाफ युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार पथराव, आगजनी जैसी घटाएं सामने आ रही है। खास कर बिहार के सैन्य अभियर्थी ज्यादा ही उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। अग्निपथ योजना को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार की तरफ से अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी आरक्षण का ऐलान किया गया है। इस बात की जानकारी गृहमंत्री कार्यालय द्वारा ट्वीट कर दी गई है।

गृहमंत्रालय की तरफ से ट्वीट कर कही गई ये बात

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में चल रहे बवाल के बीच केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा एक ट्वीट किया गया है, जिसमें कहा गया है कि, गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10% रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

इसी के साथ ही गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित अधिकतम प्रवेश आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय किया है। और अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट 5 वर्ष होगी।

योजना में बदलाव से भी नहीं हो रहा युवाओं पर असर

आपको बता दें कि, केंद्र सरकार द्वारा आर्मी की नई स्कीम ‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ पिछेल चार दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार प्रदर्शन जारी है। कई जगहों पर विरोध के नाम पर आदजनी और तोड़फोड़ की जा रही है। युवाओं की मांग है कि सरकार की इस नई योजना को जल्द से जल्द वापस लिया जाए। हालांकि इस बीच सरकार युवाओं को शांत करने के लिए इस योजना में कई तरह के बदलाव कर रही है, लेकिन इसका कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है। फिलहाल इस उग्र प्रदर्शन की आग ठंडी होती नजर नहीं आ रही है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *