कानूनी रूप से हों कृषि कानून रद्द- फौगाट खाप 

चरखी दादरी(प्रदीप साहू): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानूनों को वापिस लेने की घोषणा के बाद फौगाट खाप 19 की कार्यकारिणी मीटिंग का आयोजन खाप प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस दौरान पीएम मोदी की घोषणा का स्वागत किया, साथ ही खाप ने प्रतिक्रिया दी कि कृषि कानूूनों को संसद में भी बिल पास कर कानूनी रूप से रद्द हो और एमएसपी गारंटी से लागू होगा तो ही किसानों की सही मायने में जीत होगी।

कृषि कानूनों के वापिस लेने की पीएम मोदी की घोषणा के बाद किसान व खापों में खुशी है। वहीं, फौगाट खाप ने कार्यकारिणी मीटिंग बुलाकर प्रधानमंत्री की घोषणा का स्वागत किया।

साथ ही कहा कि कृषि कानूनों को संसद में बिल पेश कर कानूनी रूप से रद्द करना चाहिए। किसानों की दूसरी एमएसपी गारंटी की मांग पर अभी तक सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सही मायनों को कानूनी रूप से बिल रद्द करने पर ही किसानों की जीत होगी। यह भी निर्णय लिया कि कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा-जजपा नेताओं के बहिष्कार बारे खाप की पंचायत बुलाकर फैसला लिया जाएगा।

खाप प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कानूनों को वापिस लेने का फैसला सराहनीय है। लेकिन कृषि कानूूनों को संसद में बिल पास करवाकर कानूनी रूप से रद्द करने के बाद ही किसानों की जीत होगी।

इसके अलावा किसानों की एमएसपी गारंटी मांग को भी सरकार द्वारा पूरा करना चाहिए। पिछले एक साल से बार्डर पर बैठे किसानों को राहत मिली है और जीत हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *