Airlines Service Down: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी से दुनिया में मचा हड़कंप, एयरलाइंस सर्विस हुई ठप

Airlines Service Down:

Airlines Service Down: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी होने से दुनियाभर में हड़कंप मच गया। दिल्ली, मुंबई समेत विदेशों में भी हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं हैं. सबसे पहले ये समस्या अमेरिका के फ्रंटियर एयरलाइंस मे देखने को मिली उसके बाद  धीरे-धीरे ये पूरी दुनिया में फैलती गई।सर्वर में आई गड़बड़ी के कारण दुनियाभर में कई हवाई अड्डों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिली।कई यात्रियों को इमरजेंसी में यात्रा करना थी लेकिन विमान के उड़ नहीं पाने से यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।

Read also-Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदर पर रहेगी पी. वी. सिंधू की नज़र, क्या बदल पाएंगी मेडल का कलर

एयरपोर्टस पर लगी यात्रियों की कतारें-  माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी खराबी का असर दुनिया के कई देशों में देखने को मिला।भारत समेत बर्लिन,सिडनी, नीदरलैंड्स, दुबई समेत कई जगहों पर हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं।तमाम बड़े शहरों में सैकड़ों यात्री हवाई जहाज में यात्रा न कर पाने के कारण परेशान नजर आए।आईटी संकट की वजह से टिकट बुकिंग और चेकिंग नहीं हो पा रही है।सर्वर में आई गड़बड़ी की कारण दुनियाभर के कई हवाई अड्डों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं।

भारत में भी दिखा असर- माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी होने से भारत में भी इसका मिलाजुला असर देखने को मिला । दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद समेत तमाम शहरों में हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुई।दिल्ली से मुंबई जाने वाली कई  फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है, भोपाल एयरपोर्ट पर भी दिल्ली और हैदराबाद की तरह चेक इन और बुकिंग सेवा मैनुअल शुरू कर दी गई है।

स्पाइसजेट ने दी ये जानकारी – तकनीकी खराबी के कारण स्पाइसजेट ने भी अपने हवाई यात्रियों को अलर्ट जारी किया । स्पाइसजेट ने कहा  हम फिलहाल तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में बुकिंग,चेक-इन जैसे सुविधाएं प्रभावित हुई है।एयरपोर्ट्स पर मैन्यूअली प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को थोड़ी देरी और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

स्काई न्यूज का टेलीकास्ट बंद – सर्वर में गड़बड़ी होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है, ऑस्ट्रेलिया की ABC न्यूज के प्रसारण पर असर पड़ा है. वहीं ब्रिटेन में स्काई न्यूज का लाइव टेलीकास्ट बंद हो गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *