MMS लीक पर बोली अक्षरा- ‘एक गैंग मेरे पीछे पड़ी है, वो चाहते हैं मैं दूसरी अकांक्षा दुबे बन जाऊं’

Akshara singh viral video, MMS लीक पर बोली अक्षरा- "एक गैंग मेरे..| Viral vidio

Akshara singh viral video : एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी का जाना माना चेहरा है। उन्होंने अपने करियर में कई सारी फिल्में की है। बता दें कि एक्ट्रेस न सिर्फ अपनी एक्टिंग से जानी जाती है बल्कि सिंगिंग से भी लोगो के दिलों में खास जगह बना ली है। वहीं दूसरी ओर अक्षरा की फिल्मों तो हिट होती ही है साथ ही उनके गाने भी खूब वायरल होते है और सोशल मीडिया में खूब चर्चा में रहती है। दरअसल पिछले कुछ दिनों पहले अक्षरा का एक एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।

बता दें कि यह वीडियो टेलीग्राम और रेडिट जैसे प्लेटफार्म पर धड़ल्ले से वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के इस वायरल वीडियो में अक्षरा अपने ब्वायफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही है और यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ है। वहीं एमएमएस वायरल के बाद अक्षरा की प्रतिक्रिया सामने आई है।  Akshara singh viral video

Read also:- हरियाणा में कोरोना के लेकर जारी की गई नई गाइडलाइन,सरकार ने लिया अहम फैसला

अक्षरा सिंह ने बताया है  कि “वायरल वीडियो से उनका कोई संबंध नही है। साथ ही ये भी बताया है कि उनके खिलाफ 2018 से कोई गैंग मेरे पीछे पड़ी हुई है उन्हें लगता है कि मैं दूसरी आकांक्षा दुबे बन जाऊं क्या और तंग आकर फांसी लगा लूं तभी जाकर उन लोगों को सुकून मिलेगा लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल भी नही करूंगी। मैं अच्छे से जानती हूं कि लोग ये ही चाहते है लेकिन मैं उनका सपना पूरी नही करने दूंगी और आगे कहा कि मैं अच्छे से जानती हूं कि कैसे इंडस्ट्री में सब गुट बनाकर एक्ट्रेस को परेशान करते हैं लेकिन मैं अपने आपको बहुत समझाने की कोशिश करती हूं कि अक्षरा कभी हार नही मान सकती है साथ ही वह बहुत स्ट्रांग है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *