भारतीय राजदूत क्वात्रा ने की पेंसिल्वेनिया के गवर्नर से मुलाकात, आर्थिक संबंध मजबूत बनाने पर चर्चा

America: Indian Ambassador Kwatra meets Pennsylvania Governor, discusses strengthening economic ties

America: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो से मुलाकात की और आर्थिक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। America

सोमवार को हैरिसबर्ग में हुई इस बैठक के बाद गवर्नर शापिरो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि हम मिलकर और निवेश आकर्षित करने, प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और पेंसिल्वेनिया तथा भारत के लोगों के लिए अच्छी आय वाले रोजगार के अवसर पैदा करने का काम जारी रखेंगे।’’

Read Also: जयशंकर ने जमैका की अपनी समकक्ष से की बात, मजबूत आर्थिक संबंधों का किया आह्वान

वहीं भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि क्वात्रा ने गवर्नर शापिरो को तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था में बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्षेत्र और विनिर्माण में हो रहे बड़े बदलावों से अवगत कराया। इसके साथ ही क्वात्रा ने पेंसिल्वेनिया में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय का, गवर्नर के मजबूत समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *