जयशंकर ने जमैका की अपनी समकक्ष से की बात, मजबूत आर्थिक संबंधों का किया आह्वान

Political News: Jaishankar spoke to his Jamaican counterpart, calling for stronger economic ties

Political News: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जमैका की अपनी समकक्ष कामिना जे स्मिथ और वरिष्ठ मंत्रियों के साथ व्यापक चर्चा की। वार्ता के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की गई और दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक संबंधों का आह्वान किया गया। भारत के रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को कैरेबियन देशों के साथ और मजबूत करने के उद्देश्य से जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के अपने नौ दिवसीय तीन राष्ट्रों के दौरे के पहले चरण के तहत जयशंकर शनिवार को जमैका की राजधानी किंग्स्टन पहुंचे।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि उन्होंने सोमवार को विदेश मंत्री स्मिथ और कैबिनेट के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर भारत-जमैका साझेदारी की ‘‘गहन समीक्षा’’ की। उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षा और स्वास्थ्य, कृषि एवं डिजिटल, पर्यटन, खेल और मनोरंजन, बुनियादी ढांचा, दक्षता विकास और बहुपक्षीय मुद्दों में अपने संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।’’ बाद में दिन में मंत्री ने जमैका के उद्योग और व्यापार जगत के नेताओं से बातचीत की तथा वैश्विक स्तर पर साझेदारी में विविधता लाने के साथ-साथ आर्थिक जुड़ाव को गहरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Read Also: Kerala में एलडीएफ की हार ‘विजयन युग’ का अंत

Political News- जयशंकर ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘वार्ता के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि हम सभी विविधता पर जोर दे रहे हैं और विश्वसनीय साझेदारों की तलाश कर रहे हैं, ऐसे में भारत-जमैका व्यापार संबंधों को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता बढ़ जाती है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि द्विपक्षीय और क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग की संभावनाओं को ‘‘और अधिक सक्रियता से तलाशना चाहिए’’। उन्होंने व्यापारिक नेताओं के साथ इस वार्ता का आयोजन करने के लिए उद्योग मंत्री ऑबिन हिल की सराहना भी की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *