Milk Price Hike: दिवाली से पहले अमूल ने दूध के दामों में की बढ़ोतरी

Dudh kitne rupey mehnga hua, दिवाली से पहले अमूल ने दूध के दामों में की.....

Milk Price Hike: छठ और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों में आम आदमी की हालत पहले से खराब है और अब दूध की कीमतों में अचानक से हुई बढ़ोतरी ने लोगों की जेब पर काफी असर डाला है। दूध की बढ़ती कीमतों ने त्योहारों के सीजन को फीका कर दिया। देश में पहले से ही खुदरा महंगाई दर रिकॉर्ड स्तर पर है। और लोगों की जेब पर महंगाई का असर ज्यादा पड़ रहा है।                                            Dudh kitne rupey mehnga hua

बता दें की त्योहारों के इस सीजन में अमूल डेयरी प्रोडक्ट ने दूध की कीमतों में इजाफा किया है। शनिवार को भारत की नामी डेयरी कंपनी अमूल ने फुल क्रीम और भैंस के दूध की कीमत में दो रुपये का इजाफा किया है। जिससे अब फुल क्रीम दूध की कीमत 61 रूपये की जगह पर 63 रूपये में मिलेगी। जिससे लोगो के किचन का जायका बिगड़ सकता है। वैसे भी देश में पहले से ही खुदरा महंगाई सात फीसदी से ऊपर बनी हुई है।

अचानक हुई बढ़ोतरी
अमूल ने यह वृद्धि अचानक से की है। डेढ़ हर घर इस्तेमाल होने वाली खाद्य पदार्थ है। जिसकी जरूरत बच्चों से लेकर बूढ़े तक करते। दूध का इस्तेमाल रोज हिमकिया जाता है। ऐसे में यह लोगों के किचन का स्वाद बिगड़ सकता है। खासतौर से जब त्योहारों का सीजन हो तो दूध की मांग हर घर में बढ़ जाती। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की बात करे तो इससे पहले अमूल ने अगस्त के महीने में दूध की कीमतों में इजाफा किया किया था उस समय ऑपरेशन और प्रोडक्शन में बढ़ती लागत को इसका कारण बताया था।

Read also: Global Hunger Index 2022: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 6 पायदान निचे खिसक कर 107 वें स्थान पर

जानकारी के अनुसार अमूल गोल्ड और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रूपये प्रति लिटर की बढ़ोतरी की गयी है। हालाँकि गुजरात में दूध के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं इसी साल के मार्च महीने में भी अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। जिसका कारण डेयरी ने बढ़ती ट्रांसपोर्ट की लागत को बताया था। अब तक अमूल डेयरी ने मार्च से लेकर अब तक दूध के दामों में 6 रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Dudh kitne rupey mehnga hua

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *