असम: विधानसभा का सत्र राजधानी के बाहर पहली बार कोकराझार में हुआ आयोजित

Assam Assembly News:

Assam Assembly News: असम में पहली बार विधानसभा का सत्र राजधानी के बाहर हो रहा है। बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही सोमवार को कोकराझार में शुरू हो रही है।विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू होगी जिसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत डी पहले से ही बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के मुख्यालय शहर में मौजूद हैं, जबकि अन्य मंत्री और विधायक वहां पहुंचने वाले हैं।

Read also-US Deportees: अमेरिका से निर्वासित प्रवासी भारतीयों को लेकर अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरे दो विमान

शर्मा ने इसे ऐतिहासिक क्षण करार दिया और कहा कि यहां सदन की कार्यवाही का आयोजन राज्य में शांति की वापसी और सभी लोगों के एकीकरण का प्रतीक है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष सत्र के संबंध में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बोडो समुदाय को सशक्त बनाने और बोडो लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारों के प्रयासों की पुष्टि की थी।

Read also-Entertainment: सिल्वर स्क्रीन पर फिर दिखेगा कृति सेनन का जलवा, शुरू की फिल्म ‘तेरे इश्क की शूटिंग

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, असम- असम विधानसभा के बजट सत्र 2025 के अवसर पर आपके समक्ष बहुत ही विनम्रता के साथ उपस्थित हुआ है। मैं आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *