सावधान! कहीं आप भी ऐसा करके अपनी इम्यूनिटी को ठीक करने के बजाय बिगाड़ तो नहीं रहे

बीमारियों के बढ़ने के कारण आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक हो रहे हैं और स्वस्थ रहने के लिए तमाम उपाय भी कर रहे हैं। शरीर की इम्यूनिटी को ठीक रखने के लिए लोग अनजाने में कई ऐसी चीजों का भी सेवन कर जाते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं। इस खबर में हम कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बात करेंगे, जिससे आप दोबारा फिर ऐसी गलती ना करें।

Read Also: महाराष्ट्र के डिप्टी CM बने अजित पवार को बेनामी संपत्ति मामले में मिली क्लीन चिट, विपक्ष हुआ BJP पर हमलावर

आपको बता दें, इस भागदौड़ और थकान भरी जिंदगी में लोगों की लाइफस्टाइल और खान-पान में भी काफी गड़बड़ी देखने को मिल रही है। जिसके चलते लोगों को अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई उपाय करने पड़ते हैं। मगर कुछ चीजों का सेवन हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को सुधारने का बजाय बिगाड़ने का काम करने लगता है। लोगों से इसमें एहतियात बरतने की जरूरत है।

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, किसी भी चीज का सेवन करने से पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में भी जानना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। अगर फायदेमंद चीज को भी जरूरत से ज्यादा खा लिया जाए तो वो शरीर के लिए हानिकारक होती हैं। शरीर के लिए कार्बोहाइड्रेट, जिंक और फैट युक्त पदार्थों का अत्यधिक सेवन आपकी सेहत का प्रभावित कर सकता है।

कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट युक्त पदार्थ वैसे तो खाना नुकसानदायक नहीं है, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से हमारे शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं।

जिंक

कोरोना काल के समय से इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर जिंक जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट को लोग सप्लीमेंट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर जिंक का भी ज्यादा सेवन आयरन और कॉपर के अबशॉपर्शन पर असर डालने लगता है। इससे भी समस्या हो सकती है। इसका सेवन किसी डॉक्टर या किसी हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह अनुसार ही करें।

फैट

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार फैट युक्त भोजन का अधिक मात्रा में इस्तेमाल भी शरीर की सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। मगर सेचुरेटेड फैट जरूरी है और ये जैतून के तेल, एवोकाडो और कुछ ड्राई फ्रूट्स में भी होता है। वहीं पॉलीसैचुरेटेड फैट चिया सीड, मछलियों और अखरोट आदि में पाया जाता है।

Read Also: महाकुंभ 2025: प्रयागराज में अभी से पहुंचने लगे साधु-संत, सवालाख रुद्राक्ष बाबा कर रहे लोगों का ध्यान आकर्षित

इम्यूनिटी हमारे शरीर की रक्षा प्रणाली है, जो हमें बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो इम्यूनिटी को कमजोर बना सकती हैं और हमें बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकती हैं। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप इन चीजों से बचें और एक स्वस्थ जीवनशैली का पालन करें ताकि आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *