100 करोड़ होने से कुछ ही कदम की दूरी पर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’

भूल भुलैया 2 से पहले आलिया भट्ट-स्टारर "गंगूबाई काठियावाड़ी" ने बॉक्‍स ऑफिस पर 129 करोड़ रुपये की कमाई थी | Total tv, news hindi, live,

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ इन दिनों दर्शको को काफी पसंद आ रही है। इसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। फिल्म ने धमाके दार शुरुआत की और अभी तक अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकडा पार करने वाली है। फिल्म ने अभी तक 92.05 रुपये का बिजनेस कर लिया है।

‘भूल भुलैया 2’ की अब तक की कलेक्शन

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की कमाई के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे है। फिल्म में एक्टर्स की एक्टिंग के साथ साथ दर्शक फिल्म की कहानी को भी खूब पसंद कर रहे है। फिल्म ने अपने रिलीजिंग के सातवें दिन ही 7.27 करोड़ कमाए है। इस तरह से फिल्म ने अभी तक 92.05 रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली है 1 – 2 दिन में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी

 

Read Also – Watch: देर रात कैमरे से बचना तेजस्वी प्रकाश को पड़ा महंगा, भागते हुए रास्ते में ही खुल गई ड्रेस

 

‘भूल भुलैया 2’ होगी इस लिस्ट में शामिल

फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने के बाद इस साल की पांचवी फिल्म बन जाएगी जिसने 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया हो। इस लिस्ट में शामिल कुछ फिल्मो के नाम – 1. गंगूबाई काठियावाड़ी 2. द कश्मीर फाइल्स 3. आरआआरआर 4. केजीएफ और अब फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ इस लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

भूल भुलैया 2 में है ये स्टार्स

फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा तब्बू, संजय मिश्रा, और राजपाल यादव भी महत्वपूर्ण भूमिका में है। बताते चलें की प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बानी फिल्म ‘भूल भुलैया’ में अक्षय कुमार और विद्या बालन ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी खूब पसंद किया गया था।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *