Entertainment: बिग बॉस में फिर मचा घमासान, नेहल चूडासमा पर भड़कीं अशनूर कौर….

Bigg Boss

Bigg Boss: बिग बॉस 19 के घर में माहौल गरमाता जा रहा है! जियोहॉटस्टार द्वारा इंस्टाग्राम पर जारी किए गए ताजा प्रोमो में प्रतियोगी अशनूर कौर और नेहल चुडासमा के बीच हुई तीखी बहस की झलक दिखाई गई है, जो दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामे से भरपूर एपिसोड का वादा करती है।क्लिप में अशनूर, नेहल को कहती हैं, “जैसे आपने बोला, वो मुझे सच में अच्छा नहीं लगा।” इसके जवाब में नेहल अपनी बात रखते हुए कहती हैं, “मैंने आपको व्यक्तिगत तौर पर शामिल किया ताकि एक उदाहरण दे सकूं।”Bigg Boss

Read also- Facebook और सोशल मीडिया Apps पर नेपाल ने लगाया प्रतिबंध, वजह जान चौंक जाएंगे आप

अशनूर पीछे नहीं हटतीं और पलटकर कहती हैं, “आपको किसी भी बात को पर्सनल बनाने की जरूरत नहीं है।” लेकिन नेहल भी अपने पक्ष पर डटी रहती हैं और जवाब देती हैं, “दो घंटे हो गए, आपने एक बार भी कुछ नहीं कहा, इसी वजह से मुझे पर्सनल करना पड़ा।जिसके बाद अशनूर ऊंची आवाज में कहती हैं, “आप इस मुद्दे पर मुझ पर हमला नहीं कर सकते!” नेहल भी पलटवार करती हैं, “अगर ये आपके साथ होता तो आप क्या करते!”

अशनूर फिर सख्त लहजे में कहतीं हैं और साफ कर देती हैं कि वो किसी को भी खुद पर व्यक्तिगत निशाना साधने की इजाजत नहीं देंगी: “आप मेरे साथ अपनी सीमाएं पार नहीं करेंगे!प्रोमो से साफ झलकता है कि अशनूर पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। वह यह भी स्पष्ट कर देती हैं कि वह किसी भी तरह के निजी तंज बर्दाश्त नहीं करेंगी। उनका यह मजबूत रुख पहले ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है और अब सभी को बेसब्री से इंतजार है कि पूरा एपिसोड आने पर बाकी कंटेस्टेंट्स इस टकराव पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।Bigg Boss: 

Read also- USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- व्लादिमीर पुतिन से जल्द करेगें वार्ता

बिग बॉस 19: घरवालों की सरकार”, जिसे कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, बसीर अली, नेहल चुडासमा, जीशान कादरी, अभिषेक बजाज, नतालिया जानोसजेक, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट प्रतिभागी के रूप में शामिल हैं।Bigg Boss

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Bigg Boss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *