Ladakh: आर्मी एविएशन ने ला दर्रे में फंसे दक्षिण कोरिया नागरिकों को सुरक्षित बचाया

Ladakh:

Ladakh: भारतीय सेना की एविएशन टीम ने गुरुवार को लद्दाख के कोंगमारु ला दर्रे में 17,000 फीट की ऊंचाई पर फंसे दक्षिण कोरिया के नागरिकों को बचाया। शाम करीब आठ बजकर पांच मिनट पर सेना को एक संदेश मिला, जिसमें दो दक्षिण कोरियाई नागरिकों- ह्यून वू किम और उनकी पत्नी के लिए रेस्क्यू मिशन की मांग की गई थी।ये स्थान बेहद चुनौतीपूर्ण था- 17,000 फीट की ऊंचाई और लद्दाख की खतरनाक बर्फ से ढकी चोटियां।Ladakh

Read also- पंजाब में बाढ़ से हजारों लोग बेघर, किसानों की लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद

मिशन के लिए असुरक्षित हेलीपैड पर एनवीजी (नाइट विजन गॉगल्स) की मदद से सटीक लैंडिंग करनी पड़ी, जिसके लिए बेहतरीन पायलटिंग कौशल और सतर्कता की जरूरत थी।एविएशन स्क्वाड्रन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हेलीकॉप्टर उड़ान भरी और मिशन शुरू किया।रात 9:15 बजे हेलीकॉप्टर चोटी पर उतरा और रेस्क्यू टीम ने बिना देर किए विदेशी नागरिकों को एयरलिफ्ट कर लिया।सफल बचाव अभियान के बाद दोनों को मेडिकल अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।Ladakh

Read also-त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे का ऐलान, 524 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *