Jaipur: नशे में धुत SUV ड्राइवर ने 3 लोगों को कुचला, आरोपी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

Jaipur Hit and Run:

Jaipur Hit and Run: राजस्थान के जयपुर में एक शख्स द्वारा लापरवाही से चलाई जा रही एसयूवी की चपेट में आकर मरने वालों के परिजनों ने मंगलवार को सख्त सजा की मांग की। मामले में बीजेपी विधायक ने दावा किया कि ड्राइवर मौजूदा कांग्रेस विधायक का करीबी सहयोगी था। बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा, “पीड़ित परिवार के साथ पूरा भाजपा परिवार है।

Read also-Karnataka: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोेल, गैस की बढ़ती कीमतों का जताया विरोध

पूरी सरकार साथ है और जो कांग्रेस का पद अधिकारी या कांग्रेस के एमएलए अमीन कागजी का खास आदमी जिसने अपनी गाड़ी से एमआई रोड से लेकर नारगर रोड तक 70 से 100 की स्पीड में गाड़ी चलाई। हो सकता है उसने जानबूझकर षड्यंत्र रचा हो हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए।

Read also-विशाल ददलानी ने Indian Idol को कहा अलविदा, शो छोड़ने की वजह कर देगी हैरान

मृतकों के परिजनों ने कहा कि वाहन के चालक उस्मान खान को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। एक परिजन ने कहा, “गुनहगार को फांसी दी जाए। सभी शराब के ठेके बंद करवा दो। शराब ने हमारे बच्चे की जान ले ली।”उस्मान खान कथित तौर पर नशे में था, जब उसकी एसयूवी ने यहां सात किलोमीटर के क्षेत्र में कई पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मारी।

जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।एक अन्य रिश्तेदार ने कहा, “आरोपी को फांसी दो, उसके मकान पर बुलडोजर चलाओ। तभी उसकी आत्मा को शांति मिलेगी बच्चे की जान गई। जवान बच्चा चला गया। मेरा जवान बेटा चला गया।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *