दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन न होने को लेकर BJP ने हस्ताक्षर अभियान किया शुरू

दिल्ली BJP सांसदों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है, जिसमें आप(AAP) सरकार द्वारा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन न होने पर लोगों की राय मांगी गई है। वहीं आयुष्मान भारत योजना के दिल्ली में क्रियान्वयन के लिए BJP सांसदों ने हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नोटिस जारी कर इस मामले में दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है।

Read Also: Waste To Art: स्वच्छ शहर का खिताब जीतने के साथ इंदौर ने शुरू की ये नई पहल 

आपको बता दें, दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन न होने को लेकर BJP ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए पार्टी ने दिल्लीवासियों के लिए एक फोन नंबर भी जारी किया है। हर दिल्लीवासी से आग्रह किया गया है कि इस योजना के समर्थन में 7820078200 पर मिस कॉल अवश्य करें। BJP ने दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए इस मुद्दे को अपने चुनावी मुद्दों में से एक के रूप में उठाया है।

दिल्ली में BJP के सातों लोकसभा सांसद आयुष्मान भारत योजना के दिल्ली में क्रियान्वयन न होने को लेकर अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं और इसके जरिए लोगों से मुलाकात कर रहे हैं एवं उनकी राय ले रहे हैं। AAP सरकार पर हमलावर BJP देश की राजधानी में आयुष्मान भारत जैसी लाभकारी योजना के क्रियान्वयन न होने को लेकर जगह-जगह इसके समर्थन में दिल्ली वासियों के हस्ताक्षर एकत्र कर रही है।

Read Also: Weather News: इस हफ्ते मौसम ले सकता है करवट, सूखी ठंड से मिल सकती है राहत

गौरतलब है, दिल्ली में सातों लोकसभा सीटों के BJP सांसद पहले ही इस मुद्दे को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा चुके हैं, जिसमें AAP सरकार को योजना को लागू करने का निर्देश देने की मांग की गई है और हाई कोर्ट ने इस योजना के संबंध में दिल्ली सरकार से जवाब भी मांगा है। इस केस पर अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होनी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *