रेलवे ने कई रूटों पर यात्रा की भारी मांग के मद्देनजर आज से 40 क्लोन ट्रेनें चलाना शुरू कर दिया है। ये क्लोन ट्रेनें – मुख्य रूप से 3-एसी ट्रेनें हैं जिनमें कम हाल्ट, हाई स्पीड और मूल ट्रेन से पहले प्रस्थान का समय होता है – ये ट्रेनें उन यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी जिन्हें इमरजेंसी की स्थिति में यात्रा करनी होती है या लास्ट मिनट में ट्रैवलिंग का प्लान करते हैं। हाई यातायात मार्गों पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को संबंधित मूल ट्रेन से दो–तीन घंटे पहले अपने गंतव्य तक पहुंचने की उम्मीद कर सकते हैं।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे के तहत बिहार और दिल्ली के बीच 10 ट्रेनें ऑपरेट होंगी। ये ट्रेनें बिहार के सहरसा, राजेंद्र नगर, राजगीर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर से चलेंगी और खत्म होंगी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के तहत चलने वाली दो ट्रेनें कटिहार से दिल्ली के बीच हैं। उत्तर रेलवे 10 ट्रेनें भी चलाएगा, जो दिल्ली और बिहार के बीच, पश्चिम बंगाल से दिल्ली, पंजाब से पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश से दिल्ली के बीच ऑपरेट की जाएंगी।
साउथ सेंट्रल रेलवे सिकंदराबाद और वापस दानापुर (बिहार) के बीच दो ट्रेनों को ऑपरेट करेगा। साउथ वेस्टर्न रेलवे गोवा और दिल्ली, कर्नाटक–बिहार और कर्नाटक–दिल्ली के बीच 6 ट्रेनों को ऑपरेट करेगा।
वेस्टर्न रेलवे बिहार (दरभंगा) –गुजरात (अहमदाबाद), दिल्ली–गुजरात, छपरा से गुजरात, मुंबई–पंजाब और अहमदाबाद–पटना के बीच 10 ट्रेनें चलाएगा।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

