‘83’ के ट्रेलर से जगमगा उठा Burj Khalifa 

मुंबई: दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव, सुनील गावस्कर और मोहिंदर अमरनाथ के साथ बॉलीवुड सैंसेशन्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आने वाले खेल महाकाव्य ‘83’ के प्रचार के अंतिम चरण के लिए दुबई में मौजूद हैं। सभी प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा पर फिल्म की झलक देखने के लिए बहुत खुश थे।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर भी मौजूद थीं। ‘83’ फिल्म 1983 में भारत की यादगार क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा है और इसमें रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं, जिन्हें ‘हरियाणा हर्रिकेन’ के नाम से
भी जाना जाता है। दीपिका को कपिल की पत्नी रोमी देव के रोल में कास्ट किया गया है।

हाल ही में संपन्न रैड सी इंटरनैशनल फिल्म फैस्टिवल में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जिसके बाद फिल्म की टीम दुबई पहुंची, जहां उन्होंने ट्रेलर को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर रोशन होते देखा। गर्व के क्षण ने टीम को भावुक कर दिया और उनके दिलों को प्यार से भर दिया।

Also Read अल्लू अर्जुन की फिल्म ने पहले ही दिन कमाए 50 करोड़

गावस्कर, कपिल और अमरनाथ लंबे समय से ड्रेसिंग रूम साझा कर रहे हैं। भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट शृंखला की समाप्ति के बाद से कमैंट्री कर्तव्यों से दूर, गावस्कर खेल से आराम पर हैं और अपने पूर्व साथियों के साथ समय का आनंद ले रहे हैं। भारत की प्रसिद्ध विश्व कप जीत के सभी महान खिलाड़ी वर्तमान में अलग-अलग प्लेटफॉर्मों के माध्यम से बहुप्रतीक्षित फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

69 टैस्ट और 85 वनडे खेलने वाले पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता अमरनाथ लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। लेकिन फिल्म ने क्रिकेट के सभी महानायकों को एक साथ ला दिया है। इससे पहले, कीर्ति आजाद ने बताया था कि फिल्म के अब तक के सभी दृश्य बिल्कुल असली हैं। ‘83’ में ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, एम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर. बद्री और पंकज त्रिपाठी भी हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *