चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतरे, छह घायल

 Charminar Express Derail- हैदराबाद डेकन रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतर गए जिससे छह यात्रियों को मामूली चोटें आईं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने ये जानकारी दी।ये स्टेशन चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन का अंतिम स्टेशन था। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो वो धीमी गति से चल रही थी

आपको बता दे कि  ये अंतिम बिंदु से आगे निकल गई जिससे इसके तीन डब्बे एस टू, एस थ्री और एस सिक्स पटरी से उतर गए।उन्होंने बताया कि डब्बों के पटरी से उतर जाने के बाद लगे झटकों से छह यात्री घायल हो गए।एससीआर के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों का पास के अस्पताल में इलाज हो रहा है। ट्रेन मंगलवार शाम चेन्नई से हैदराबाद पहुंची थी।उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।

Read also – कर्नाटक पुलिस ने मारे गए चार साल के बच्चे का शव पिता को सौंप दिया

दक्षिण मध्य रेलवे सीपीआरओ  राकेश ने कहा कि आज सुबह चेन्नई से नामपल्ली आ रही चारमीनार एक्सप्रेस स्टेशन पर टकरा गई, जिससे तीन डिब्बे – एस टू, एस थ्री और एस सिक्स पटरी से उतर गए। ज्यादातर यात्री सिकंदराबाद स्टेशन पर उतर गए थे। छह यात्री घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया।फिलहाल हम पटरी से उतरने के कारण की जांच कर रहे हैं। ये सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *