Congress Candidates List- कांग्रेस ने CIC की बैठक में गोवा, तेलंगाना और झारखंड के उम्मीदवारों के नाम किए फाइनल

Congress,Congress Candidate List,Congress Lok Sabha Candidate List,Amethi,Raebareli,UP News,UP Politics,UP Congress,Congress CEC Meeting,UP Lok Sabha Election,Lok Sabha Election 2024 Dates,

Congress Candidates List- कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और गोवा के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता वाली सीईसी की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और सीईसी के कई दूसरे सदस्य शामिल हुए.Congress Candidates List

सीईसी की आज की बैठक इस मायने में अहम है कि इसमें अमेठी और रायबरेली को लेकर भी फैसला होने की संभावना है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेतृत्व को प्रस्ताव दिया है कि इन दोनों सीटों से गांधी परिवार के सदस्यों को चुनाव लड़ना चाहिए।

Read also- Solar eclipse-8अप्रैल को ऐसा क्या होगा जो NASA को देनी पड़ी ये चेतावनी!

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को केरल के वायनाड से पहले ही उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है। कांग्रेस सात अलग-अलग लिस्ट में अब तक 194 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बुधवार को खत्म हो गई।देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *