Karnataka: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोेल, गैस की बढ़ती कीमतों का जताया विरोध

Karnataka Politics:

Karnataka Politics: कर्नाटक युवा कांग्रेस ने मंगलवार को बेंगलुरू के फ्रीडम पार्क में रसोई गैस की कीमत और पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने के केंद्र के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया।केंद्र सरकार ने सोमवार को रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी बढ़ोतरी की और पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, लेकिन खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।

Read also-विशाल ददलानी ने Indian Idol को कहा अलविदा, शो छोड़ने की वजह कर देगी हैरान

कांग्रेस की युवा शाखा का ये विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ जब सिद्दारमैया सरकार के खिलाफ कर्नाटक बीजेपी का ‘जनआक्रोश’ मार्च चल रहा था।युवा कांग्रेस के नेता मंजूनाथ ने कहा, “बीजेपी राज्य में जनाक्रोश मार्च निकाल रही है। हमें नहीं पता कि ये राज्य सरकार के खिलाफ है या केंद्र सरकार के खिलाफ। देश में वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। केंद्र सरकार ने एलपीजी की कीमत भी बढ़ा दी है। वे (बीजेपी) केंद्र सरकार के खिलाफ मार्च निकाल रहे हैं।”

Read also-सहारनपुर में कैश ले जा रहे व्यक्ति की लुटेरों ने गोली मारकर की हत्या

मंजूनाथ, नेता, यूथ कांग्रेस- बीजेपी राज्य में जनाक्रोश मार्च निकाल रही है। हमें नहीं पता कि ये राज्य सरकार के खिलाफ है या केंद्र सरकार के खिलाफ। देश में वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। केंद्र सरकार ने एलपीजी की कीमत भी बढ़ा दी है। वे (बीजेपी) केंद्र सरकार के खिलाफ मार्च निकाल रहे हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *