Congress Working Committee meeting- कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, घोषणापत्र पर लगेगी मुहर

Lok Sabha Elections 2024,Congress,Congress Working Committee Meeting,Congress manifesto,Mallikarjun Kharge,Jairam Ramesh"

Congress Working Committee meeting- लोकसभा चुनाव होने में सिर्फ एक महीना बचा है। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों  ने भी तैयारियां तेज कर रखी हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव (General election) के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा. इसी बीच दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक मंगलवार को बैठक हो रही है। बैठक के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय पहुंच रहे हैं।इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जाएगाCongress Working Committee meeting

मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होगी बैठक – कार्य समिति की बैठक के बाद पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की भी बैठक होगी जिसमें 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के बाकी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा था कि पार्टी की कार्य समिति की बैठक में मसौदा घोषणापत्र को मंजूरी दी जाएगी जिसमें न्याय के लिए पांच ‘गारंटी’ दी गई हैं।

Read also- Water Health Benefits,महिलाओं को गर्मियों में एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और क्यों

इन मुद्दों पर लड़ेगी चुनाव – उन्होंने कहा था कि पार्टी पांच न्याय – ‘भागीदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’- के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। इनमें 25 गारंटी होंगी जिनकी घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही कर चुके हैं।कांग्रेस ने अब तक दो अलग-अलग लिस्टों में कुल 82 उम्मीदवारों का नाम का ऐलान किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *