कफ सिरप कांड! ED ने तीन राज्यों में 25 ठिकानों पर मारे छापे

Cough Syrup: Cough syrup scandal! ED raids 25 locations in three states

Cough Syrup: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश में अवैध कफ सिरप के व्यापार से जुड़े कथित गिरोह के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले की जांच के तहत शुक्रवार 12 दिसंबर को विभिन्न राज्यों में छापे मारे। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर और सहारनपुर के अलावा झारखंड के रांची और गुजरात के अहमदाबाद में 25 स्थान पर छापे मारे गए।  Cough Syrup:

एजेंसी ने कथित अवैध व्यापार की जांच के लिए धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। ईडी अधिकारियों के अनुसार, फरार मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और उसके कथित सहयोगियों आलोक सिंह, अमित सिंह और कुछ अन्य लोगों, कफ सिरप बनाने वाली कंपनियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) विष्णु अग्रवाल से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। Cough Syrup

Read Also: बालाघाट जिले में दो कुख्यात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोडीन-युक्त कफ सिरप (सीबीसीएस) के दुरुपयोग, उनके अवैध उत्पादन, व्यापार और आपूर्ति से संबंधित घटनाओं पर संज्ञान लिया था, जिसके बाद पुलिस ने 30 से अधिक प्राथमिकियां दर्ज कीं। इन प्राथमिकियों के आधार पर ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अपराध से अर्जित कुल कमाई करीब 1,000 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के दुबई भाग जाने की आशंका है, जबकि उसके पिता को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज्य की पुलिस अब तक 32 लोगों को हिरासत में ले चुकी है और इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *