Crime News: कुख्यात ड्रग तस्कर सलीम डोला की बढ़ी मुश्किलें, आठ मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Crime News:

Crime News: कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर और माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी मोहम्मद सलीम डोला को यहां की अदालत ने 2023 मादक पदार्थ जब्ती मामले में गुरुवार को आठ मई तक स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया। डोला (59) को भारत के अनुरोध पर मार्च 2024 में जारी इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर तुर्किये से गिरफ्तार किया गया था। वह भारत में कई मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित था और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचने के लिए फरार था। डोला को मंगलवार को दिल्ली लाया गया था।Crime News:

Read Also: Weather News: दिल्ली NCR में बदला मौसम का मिजाज बारिश के साथ कुछ जगहों पर हुई ओलावृष्टी

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने उसे मुंबई ले जाने के लिए एनसीबी को दो दिन की उसकी ‘ट्रांजिट रिमांड’ दी थी। एनसीबी की एक टीम बुधवार को डोला को मुंबई लेकर आई और गुरुवार को उसे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड) के एस ज़नवार के समक्ष पेश किया। जांच एजेंसी ने मामले की विस्तृत जांच का हवाला देते हुए अदालत से डोला को 10 दिन उसकी हिरासत में देने का अनुरोध किया। हालांकि, अदालत ने डोला को आठ मई तक एनसीबी की हिरासत में भेजने की मंजूरी दी।Crime News:

Read Also: Haryana: झज्जर में किसानों का प्रदर्शन, कृषि समझौते के विरोध में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

अदालत ने 2023 में दक्षिण मुंबई से 20 किलोग्राम मेफेड्रोन नामक मादक पदार्थ की जब्ती के मामले में डोला को एनसीबी की हिरासत में भेजा है।जांच अधिकारियों ने बताया कि डोला मूल रूप से दक्षिण मुंबई के डोंगरी का रहने वाला है। वो मादक पदार्थों के निर्माण और आपूर्ति शृंखला में सक्रिय रूप से संलिप्त था।उन्होंने बताया कि डोला ने विदेश में रहने के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में मेफेड्रोन वितरण नेटवर्क का संचालन किया और इसका विस्तार किया।Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *