‘टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित हुईं दीपिका पादुकोण

मुंबई: बॉलीवुड की खुबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण को ‘टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। दीपिका पादुकोण के जीवन में एक ऐसा समय भी आया था जब वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं। दीपिका ने न सिर्फ खुद को डिप्रेशन से बचाया बल्कि मेंटल हेल्थ की फील्ड में काफी काम भी किया। दीपिका को इसी हिम्मत और साहस के लिए ‘टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अवॉर्ड जीतने की खुशी जाहिर की।

दीपिका ने कैप्शन में लिखा कि मुझे लगता है कि सोमवार की शुरूआत करने के लिए इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता। इसके साथ ही उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए ‘टाइम’ को टैग भी किया। दीपिका पादुकोण डिप्रेशन से जूझ रहे दूसरे लोगों की मदद करती हैं, जिसके लिए उन्होंने एक मेंटल हेल्थ फाउंडेशन भी शुरू किया। जिसका नाम ‘लिव लव लाफ फाउंडेशन’ है। ‘टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से दुनिया के 100 उन चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया गया है जो अपनी पहचान का इस्तेमाल एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *