Delhi: सांप्रदायिक तनाव से प्रभावित उत्तम नगर में शांतिपूर्ण ईद मनाने के उपायों पर पुलिस ने की बैठक

Delhi: ईद-उल-फितर से पहले, अमन कमेटी के सदस्यों ने उत्तम नगर में सुरक्षा संबंधी उपायों पर चर्चा करने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उत्तम नगर में होली के दिन एक युवक की हत्या कर दी गई थी।

Read Also- Delhi: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से रबी की फसलों को नुकसान, कृषि मंत्री ने दिया आकलन का निर्देश

चार मार्च को 26 वर्षीय तरुण की हत्या के बाद से उत्तम नगर इलाके में सांप्रदायिक तनाव है। हिंसा तब भड़की जब तरुण के परिवार की एक लड़की द्वारा फेंके गए गुब्बारे का पानी उसके पड़ोसी के परिवार की एक महिला पर गिर गया।शांतिपूर्ण ईद का त्योहार सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक योजना तैयार की है।अमन कमेटी के एक सदस्य ने कहा कि शांति सर्वोपरि है और भाईचारा हमारी प्राथमिकता है।

Read Also- WAR NEWS: ईरान ने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को बनाया निशाना

एक अन्य सदस्य ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा हुई है और सभी सुरक्षित मार्गों को चिह्नित कर एहतियात के तौर पर संवेदनशील क्षेत्रों को बंद कर दिया गया है।चार मार्च की घटना का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है और कई दुकानदारों ने कारोबार में गिरावट की बात कही है।दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को शहर की पुलिस और प्रशासन को उत्तम नगर में ईद के शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण पालन के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *