UP: लखनऊ में 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले छह महीने में एक लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने का सिलसिला जारी रहेगा।
News Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित मिशन रोजगार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 818 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले छह महीने में प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, अब तक करीब साढ़े नौ लाख युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि रोजगार को लेकर सवाल उठाने वाले लोग आंकड़े गिनते रहें, सरकार नियुक्तियां देती रहेगी।UP
Read Also: Crime News: मुजफ्फरपुर में मजदूर की हत्या, दोनों आंखे निकाली; पत्नी और दो बच्चे लापता
मुख्यमंत्री ने आगामी भर्तियों को लेकर विभागवार जानकारी भी दी। उनके अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस में करीब 36 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने हैं, जिनकी शारीरिक और मेडिकल प्रक्रिया चल रही है। होमगार्ड में करीब 41 से 42 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया का भी उन्होंने जिक्र किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC के आगामी परिणामों के जरिए अगले छह महीनों में 25 से 30 हजार युवाओं को अवसर मिलने की बात कही गई। उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग के जरिए करीब 20 से 25 हजार नियुक्तियों का जिक्र भी मुख्यमंत्री ने किया। वहीं, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद 15 से 16 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति मिलने की बात कही गई है।UP
Read Also: निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, हरिद्वार में चाय की दुकान में लटका मिला शव
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और मेरिट आधारित बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों में चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र देने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। लोकभवन में हुए कार्यक्रम में आयुष, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम समेत कई विभागों से जुड़े चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं से अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और पूरी निष्ठा से निभाने की अपील की। सरकार की ओर से बताए गए आंकड़ों के मुताबिक, अगले छह महीनों में पुलिस, होमगार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य और विभिन्न भर्ती आयोगों के जरिए बड़ी संख्या में नियुक्तियां प्रस्तावित हैं।UP
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

