पीएम मोदी को सीधे नोटिस भेजने से डर रहा है चुनाव आयोग -कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

Pawan Khera on PM's Remarks

Pawan Khera on Pm Modi: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे नोटिस भेजने से डर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बीजेपी को नोटिस क्यों दिया?चुनाव आयोग ने बीजेपी को विपक्षी दलों की तरफ से दायर की गईं शिकायतों का जवाब देने को कहा गया है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस को भी मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की टिप्पणियों के संबंध में नोटिस दिया है।

Read also-Kannauj के चुनाव में अखिलेश की एंट्री,-बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश को कही ये बात

पवन खेड़ा ने कहा जे. पी. नड्डा बीजेपी के प्रमुख हो सकते हैं लेकिन उनका असली काम सिर्फ हवाई अड्डे पर पीएम मोदी की अगवानी करना हैचुनाव आयोग ने बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को 21 अप्रैल को बांसवाड़ा में पीएम मोदी की तरफ से की गई “विभाजनकारी और अपमानजनक” टिप्पणियों के संबंध में कांग्रेस, सीपीआई और सीपीआई (एमएल) की शिकायतों पर सोमवार तक जवाब देने को कहा है।चुनाव आयोग की तरफ से दोनों पार्टियों के अध्यक्षों को लिखे पत्रों में सीधे तौर पर पीएम मोदी, राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खरगे का नाम नहीं था।

Read also-दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सीएम केजरीवाल के लिए कही ये बात

पवन खेड़ा चुवान आयोग पर लगाया ये आरोप
पवन खेडा कहते है कि हम तो चुनाव आयोग से ये जानना चाहते हैं कि मोदी जी को नोटिस देने में क्यों हाथ कांप रहे थे? नड्डा जी को नोटिस दे दिया, बेचारे नड्डा जी की क्या गलती? वे तो अध्यक्ष हैं लेकिन काम ये है कि हवाई अड्डे पर जाना मोदी जी को रिसीव करने और नोटिस लेना। ये काम है क्या नड्डा जी का? अरे मोदी जी ने बोला है चुनाव आयोग को हिम्मत दिखा कर मोदी जी को नोटिस देना चाहिए, क्यों नहीं दे पा रहे, डर क्यों रहे हैं?

Read Also: Bihar: पटना के होटल में भीषण आग लगने से 3 की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

धर्म के आधार पर प्रचार कौन कर रहा है, प्रधानमंत्री, धर्म के आधार पर देश में सबसे पहले बांटने की बात किसने की थी, प्रधानमंत्री दी के राजनैतिक पूर्वज हिंदु महासभा ने मुस्लिम लीग के साथ मिलकर की थी। ये इनकी जुगलबंदी पुरानी है इसलिए प्रधानमंत्री जो झूठ परोस रहे हैं आपके सामने वो पूरा झूठ है, गलत प्रचार है और हमारे घोषणा पत्र में कहीं ऐसा शब्द अगर दिखा दें वो हमें तो हम राजनीति छोड़ देंगे और अगर उसमें शब्द नहीं है ऐसा तो प्रधानमंत्री जी झोला उठाइए और चले जाइए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *