नए साल की पूर्व संध्या पर रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने पर रोक

Delhi Metro News:

Delhi Metro News:  दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों को नए साल की पूर्व संध्या पर रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।हालांकि, यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी।

Read also-महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बिगड़े बोल, केरल को बताया मिनी पाकिस्तान…भड़का विपक्ष

डीएमआरसी के मुख्य कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की सलाह के अनुसार, मंगलवार को नए साल की पूर्व संध्या पर सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ का प्रबंधन करने के लिए, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात नौ बजे के बाद से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Read also-नए साल के जश्न से पहले दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, Control Room से पुलिस रखेगी निगरानी

उन्होंने कहा कि मंगलवार को राजीव चौक स्टेशन से आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।उन्होंने कहा कि इसके अलावा, इन उपायों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए, रात 8 बजे के बाद से राजीव चौक स्टेशन के लिए डीएमआरसी के मोबाइल ऐप्लिकेशन के माध्यम से क्यूआर टिकट जारी नहीं किए जाएंगे।दयाल ने कहा कि बाकी नेटवर्क पर मेट्रो सेवाएं नियमित समय सारिणी के अनुसार चलेंगी।उन्होंने कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी नुसार बनाएं और अधिकारियों के साथ सहयोग करें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *