France: मार्सिले में भारतीय समुदाय ने PM मोदी का गर्मजोशी से किया स्वागत

France

France: PM नरेन्द्र मोदी का बुधवार को फ्रांस के बंदरगाह शहर मार्सिले में भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। PM मोदी को जोश से भरे प्रवासी भारतीयों से हाथ मिलाते देखा गया। वे भारतीय ध्वज लहराते दिखे। PM मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करने के लिए मार्सिले में हैं।

Read Also: दिल्ली में हुई भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक, मेयर और चेयरमैनों के नाम का फाइनल पैनल तैयार

इसके अलावा दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर एक्सप्रेरिमेंटल रिएक्टर प्रोजेक्ट का दौरान करेंगे जो न्यूक्लिर संलयन रिसर्च में एक महत्वपूर्ण सहयोग है। साथ ही वे माजर्गेस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा करेंगे और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अपना बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। इससे पहले PM मोदी और मैक्रों ने मंगलवार को AI एक्शन समिट और 14वें भारत-फ्रांस CEO फोरम को संबोधित किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *