Gita Mahotsav: हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

Gita Mahotsav: हरियाणा में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस बार भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव(Gita Mahotsav) को भव्य रूप से मनाया जाएगा। 28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2016 से हरियाणा सरकार ने गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की है, तब से ही हरियाणा का नाम देश-विदेश में विख्यात हुआ है। हर वर्ष किसी न किसी देश में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

Read Also: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने ओडिशा में तबाही मचाना किया शुरू, PM मोदी ने की CM माझी से फोन पर बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में निर्णय लिया गया कि कुरुक्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस बार भी गीता महोत्सव (Gita Mahotsav ) को भव्य रूप से मनाया जाएगा। 28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में तंजानियां को पार्टनर देश तथा ओडिशा होगा पार्टनर राज्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समारोह के दौरान शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। इस कार्य में कुरुक्षेत्र जिला की सामाजिक, धार्मिक संस्थानों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व युवाओं को जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में दिव्य कुरुक्षेत्र नाम से स्वच्छता का एक विशेष अभियान चलाया जाए, जिसमें वह स्वयं भी हिस्सा लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि इस वर्ष गीता जयंती का महापर्व 11 दिसंबर 2024 को होगा। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा जिला स्तर पर गीता महोत्सव कार्यक्रम जिला मुख्यालयों पर 9 नवंबर से 11 दिसंबर तक होंगे। इस बात की भी जानकारी दी गई कि कार्यक्रम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी लोकप्रिय बनाने की पहल की गई है। सूचना, लोकसपंर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा यू-ट्यूब चैनल पर गीता में मेरा पसंदीदा श्लोक (माई फेवरेट श्लोक इन गीता) थीम से प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। प्रतिभागियों द्वारा भेजे गए सबसे अधिक लाइक किए जाने वाले वीडियो को महोत्सव के समापन समारोह पर 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री को इस बात की भी जानकारी दी गई कि भारत के चार प्रसिद्ध प्रमुख धार्मिक स्थलों पर राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी तथा लाइव प्रसार दिखाया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के वृंदावन, गुजरात का द्वारका, कर्नाटक का उडूपी तथा ओडिशा का धार्मिक स्थल होगा।

Read Also: उत्तराखंड में सरोजिनी नायडू के जीवन पर आधारित फिल्म सरोजिनी की शूटिंग हुई शुरू

कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले भव्य Gita Mahotsav की तैयारियों को लेकर CM सैनी ने विशेष बैठक कर इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए कहा कि ” विलुप्त हो रही हमारी संस्कृति पिछले 10 वर्षों में अंकुरित हो कर दोबारा फिर एक वटवृक्ष का रूप ले रही है। आज इसी कड़ी में गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज श्री जी एवं अधिकारियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती को एक उत्कृष्ट नव स्वरूप देने के लिए वृहद रूप से चर्चा की। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन संबंधित सभी अधिकारियों को आज आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप कुरूक्षेत्र में मनाए जाने वाले गीता जयंती समारोह को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। आज देश ही नहीं विदेशों में भी गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों में विषय विशेषज्ञों के माध्यम से युवा पीढ़ी तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश को पहुंचाने का काम किया जाएगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *