Gujrat: ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 3000 से ज्यादा मॉडिफाई बाइक जब्त

Gujrat: Traffic police action, more than 3000 modified bikes seized

Gujrat: गुजरात (Gujrat) के सूरत में ट्रैफिक पुलिस ने एक स्पेशल ट्रैफिक इंस्पेक्शन ड्राइव के दौरान 3000 से ज्यादा मॉडिफाई बाइक जब्त की। सूरत में इन सभी बाइकों को पिछले महीने जब्त किया गया था। सूरत के जोन चार में हर हफ्ते इस ट्रैफिक इंस्पेक्शन ड्राइव को आयोजित किया गया। जिसके तहत 3,498 बाइकरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जब्त की गई ज्यादातर बाइक की कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है। इसमें रॉयल एनफील्ड की बुलेट, कावासाकी जैसी महंगी बाइक शामिल हैं। बाइकों को मॉडिफाई करने वालों के खिलाफ 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Read Also: Tamil Nadu: कैंडिडेट्स चैंपियन डी. गुकेश के देश वापस लौटने पर गृह नगर चेन्नई में हुआ जोरदार स्वागत

डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने कहा कि लंबे टाइम से देख रहे थे कि सिटी में रिहायशी इलाकों में भी और मेन रोड पर भी धूम स्टाइल की जो मॉडिफाई साइलेंसर वाली बाइक हैं या महंगी गाड़ियां है, जिनके काले शीशे कराए है, उनका नंबर प्लेट जो है वो चेंज किया हुआ है। ये सब शिकायतें आ रही थी। तो माननीय सीपी साहब के आदेश पर ड्राइव का आयोजन किया गया और उस ड्राइव में साढ़े तीन हजार वाहन जब्त किए गए। लेबर क्लास का आदमी परेशान न हो, तो काम पर जाने वाले आदमी को टच नहीं किया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *